ब्लोग्स होते हैं जिसमे आप अपनी भावनाओ और सोच को लिख सकते हैं । वैसी बातें जो आप किसी को नही कह सकते या नही कहना चाहते हो उन्हें यहाँ लिख कर अपने दिल में उठ रहे भावनाओ को शांत कर सकते है। इस लिए ब्लॉग की मदद से आप हर वो बात अपने दोस्तों या किसी और के साथ शेयर कर सकते है जो आप किसी के सामने हो कर आप उसे नही कह सकते।
तो मैं आज यहाँ अपने बारे में कुछ कहना चाहता हूँ। सबसे पहले तो मैं अपने बारे में कहना चाहूँगा। मैं, प्रेम विजय कुमार , झारखण्ड के बोकारो शहर का रहने वाला छोटा सा निवासी हूँ। मैं एक साधारण युवक हूँ। अभी तक मेरे हाथ कोई संतोषप्रद सफलता हाथ नही लगी है। इसी लिए शायद मुझमे आत्मविश्वास की बहुत कमी है। या यूँ कहे की मुझमे आत्मविश्वास की कमी है इसी कारण से अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी है। इसी कारण से मैं एक तरह से अपने से बहुत दुखी रहता हूँ। मैं अपने घर में किसी तरह की कोई आर्थिक मदद नही कर paata हूँ इसी लिए अपने उपर किसी तरह का अनावश्यक खर्च करना मुझे बहूत ही नागवार लगता हैं। मेरे जैसे लड़के अपना सारा घर अपने बल बूते पर चलाते हैं। पर मैं ज्यादा से ज्यादा दो चार पैसे दे कर ही संतोष कर लेता हूँ। इसी लिए मैंने इस ऑनलाइन जॉब का सहारा लेकर कुछ अपनी आमदनी बढानी चाही है ताकि मैं अपने घर में कुछ आर्थिक मदद दे सकू। और आगे । भगवान् की मर्जी , भगवान् क्या चाहते हैं। मैं जो पहले भगवान् में विश्वास नही करता था पर अब प्रतिदिन भगवान् से यह प्रार्थना करता हूँ की भगवान् मैंने जो काम शुरू किया हैं उस काम में मुझे सफलता जरूर दिला दीजिये।
Tuesday, August 25, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment